भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आम ज़िन्दगी / विचिस्लाफ़ कुप्रियानफ़ / दिविक रमेश

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:27, 19 जुलाई 2023 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आम जीवन का एक अजीब एहसास
कोई चलता है ऊपर, तुम्हारे सिर के,
किसी के सिर पर
चलते हो तुम ।

देखकर छत, भरते हो आह –
आकाश ।
देख कर फ़र्श, तुम कहते हो –
पृथ्वी ।

कितने उदास हो तुम
न पाकर
एक ही आत्मा
अपने क्षितिज पर ।

अँग्रेज़ी से अनुवाद : दिविक रमेश

लीजिए, अब यही कविता मूल रूसी भाषा में पढ़िए
           Вячеслав Куприянов
              Нормальная жизнь

Удивительное ощущение
нормальной жизни
кто-то ходит над твоей головой
ты ходишь над чьими-то головами

глядя в потолок
вздыхаешь — небо
глядя на пол
твердишь — земля

грустишь ни души не видя
на своей черте горизонта