Last modified on 30 जुलाई 2023, at 00:22

मर-मरकर यों जीना क्या / सत्यम भारती

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:22, 30 जुलाई 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सत्यम भारती |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मर-मरकर यों जीना क्या
रोज ज़हर यूँ पीना क्या

घायल हर दिन होना है
चाक जिगर फिर सीना क्या

रोटी में ही उलझे हम
मक्का और मदीना क्या

सबके हिस्से दुखड़ा है
रानी, मोनू, रीना क्या

तुझसे बढ़कर जीवन में
कोई और नगीना क्या