Last modified on 31 जुलाई 2023, at 00:39

माँ / राम नाथ बेख़बर

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:39, 31 जुलाई 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राम नाथ बेख़बर |अनुवादक= |संग्रह=स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हर शाम को माँ
आँटा गूँदते हुए
गूँद देती है
अपनी सारी अभिलाषाएं

काटते हुए सब्जी
काट देती है वो
अपने तमाम
दुःख- दर्द

जलते तवे पर
वो जला देती है
अपनी जिंदगी के
तमाम गिले-शिकवे

बर्तन धोते वक़्त
धो देती है वो
अपने मन के
समस्त घाव

घर की बुहारन के साथ
बुहार फेंकती है वो
चुन-चुनकर
घर की तमाम बुराईयाँ।