Last modified on 19 अगस्त 2023, at 14:29

अधिकार हमें / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’

वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:29, 19 अगस्त 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कब तट से पारावार बँधा
कब किस आँचल से प्यार बँधा
बँध सका समय कब धड़कन से
 कब अम्बर का विस्तार बँधा
हम बाँचेंगे मन के आँचल में
मिला यही अधिकार हमें।

आवेग मिलन का सह लेते सब
कौन बिछोह को सह पाया है
भीगा शब्दों का हर कोना
वह अनचाहा अवसर आया है।
अँजुरी भर फूल आँसुओं के
मिल गए सरस आधार हमें।

कौन यहाँ घर बाँध सका है
कौन सदा रह पाएगा
है कुछ का सफर सवेरे का
कोई शाम हुई तो जाएगा
ले लेना सब सुख के सपने
  दे देना सब अंधकार हमें।

(31-8-1983)