Last modified on 16 नवम्बर 2008, at 21:19

नीलाभ झील पर / राम विलास शर्मा

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:19, 16 नवम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राम विलास शर्मा |संग्रह= }} <Poem> दूर ऽऽ लकदक पहाड़ि...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दूर ऽऽ
लकदक पहाड़ियों से घिरी
नीलाभ झील पर
पसरा है
मुलायम सन्नाटा

स्पन्दित कर दिया
अचानक
उसका रोम-रोम
रिमझिम फुहारों ने

ऎसे में
लगती है कितनी सुहानी
झील की
थरथराती साँवली देह ।