Last modified on 3 अक्टूबर 2023, at 00:47

तसव्वुर का मकान / शिव रावल

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:47, 3 अक्टूबर 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिव रावल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तसव्वुर के मकान में हम दो जने रहते हैं

मैं हर लम्हा होता हूँ यहाँ,
वो दूसरा आँख-मिचौली खेलता रहता है
मैं अक्सर उसे इस अंजुमन में ढूँढता रहता हूँ
वो परछाई-सा दिख जाता है कभी-कभी
पर ज़्यादातर छुपा रहता है
वक़्त की उसे अलमारी के पीछे
जिसमें रखे हैं न जाने
कितने अनगिनत गुज़रे ज़माने 'शिव'