भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मानचित्र / कुलदीप सिंह भाटी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:18, 26 जनवरी 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुलदीप सिंह भाटी |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मानचित्र
सरहदों और सीमाओं
की जानकारी के लिए बनाए
सिर्फ़ नक्शे भर नहीं हैं

बल्कि ये हैं
इस बिलखती धरती की काया पर
कुछ लोगों द्वारा किए गए
बलात् विभाजन के कुकृत्यों की खरोंचे,

जिनसे रिसता है लहू
आज भी इंसानियत का।

इन्हीं खरोंचों को दिखा
यह धरती
आज भी माँगती है न्याय
अपने साथ हुई
इस ज्यादती के लिए।