भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दुःख / कुलदीप सिंह भाटी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:35, 28 जनवरी 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुलदीप सिंह भाटी |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक को पहाड़ों
और
दूसरे को मायके से निकलना होता है।

एक को सागर
और
दूसरे को ससुराल में मिल जाना होता है।

मिलने पर
नदियों की खो जाती है सरसता
और
स्त्रियों से छूट जाता है उपनाम।
कितना कुछ मिलता-जुलता होता है

दुःख.
नदियों और स्त्रियों का।