Last modified on 28 जनवरी 2024, at 15:58

सागर का खारापन / कुलदीप सिंह भाटी

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:58, 28 जनवरी 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुलदीप सिंह भाटी |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सागर का खारापन
और
नदियों का मीठापन
यही तो बताता है कि

दुनिया में
सबसे ज्यादा दुखड़ा रोया गया है
समन्दर के किनारे

और
सबसे ज्यादा प्रेम बरसा है
नदियों के तीर पर।