Last modified on 20 नवम्बर 2008, at 14:23

अपनी अलग चिन्हारी रख / बसंत देशमुख

Deshmukh maneesh (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:23, 20 नवम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: अब नही उनसे यारी रख<br /> अपनी लडाई जारी रख<br /> भूख गरीबी के मसले पे<br /> अ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अब नही उनसे यारी रख
अपनी लडाई जारी रख

भूख गरीबी के मसले पे
अब इक पत्थर भारी रख

कवि मंचों पर बने विदूषक
उनके नाम मदारी रख

भीड़ भाड़ में खो मत जाना
अपनी अलग चिन्हारी रख