भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

परिन्दे / सुनील कुमार शर्मा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:18, 18 मार्च 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनील कुमार शर्मा |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सन्ध्या की दहलीज
पार करते हुए,
जब दिन थक कर
समा रहा होता है रात में,
चुन रहे होते हैं कविताएँ
घोंसले की और
लौटते परिन्दे ...
और गिरा जाते हैं
कुछ कविताएँ

कविताएँ सोने नहीं
देती रात भर,
जानते हैं परिन्दे
सुकून क्या है
खुब पहचानते हैं
परिन्दे