भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

समाधान / ज्योतीन्द्र प्रसाद झा 'पंकज'

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:43, 28 मई 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ज्योतीन्द्र प्रसाद झा 'पंकज' |अनु...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रोकने से रुक सकेंगे
क्या कभी गतिमय चरण
कब तलक हैं रोक सकते
सिन्धु को शत आवरण।

जो क्षितिज के छोर को है
एक पग में नाप लेता
क्षुद्र लघु प्राचीर उसको
कब तलक है बॉ़ध सकता।

बंद कर जो चल चुका है
सॉंस में जीवन-मरण
व्योमचारी वह करेगा
सतत निज पद प्रसारण!