Last modified on 24 जुलाई 2024, at 14:30

आत्मावलंबन / नीना सिन्हा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:30, 24 जुलाई 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नीना सिन्हा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

उसने कहा
क्या नाज़ है?
मैंने कहा
हाँ बेशक!

चेहरे का रंग बदल जाता है
आँखों की पुतलियाँ धूमिल हो जाती हैं

नहीं बदलता
तो, मन का शफ्फाक रंग
बहता है निष्कलंक
गंगा की तरह

खनखनाता है
कौड़ियों की तरह

वही सत्य है
वही सुंदर
सौंदर्य आत्मावलंबन में है
हार जाने में नहीं!