भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कलम गा उनके गीत! / सुरंगमा यादव

Kavita Kosh से
वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:44, 26 अगस्त 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरंगमा यादव }} {{KKCatKavita}} <poem> कलम गा उन...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कलम गा उनके गीत
जिन्होंने बदली रीत
दीपक बनकर जो जलते
अँधियारों से वे लड़ते
मरहम बन पीड़ा हरते
विपदा में धीरज धरते
समय चक्र जिनके आगे
नत होकर गौरव पावे
भूल गये जो हार-जीत
याद रही बस सबसे प्रीत
’स्व’ की अंधी दौड़ छोड़कर
परहित में सर्वस्व त्यागकर
नष्ट-भ्रष्ट कर जीर्ण पुरातन
सिंचित करते हैं मानव-मन
व्यथित-विकल हैं जिनके मीत
सदियां गातीं उनके गीत
तूफानों से घिरे रहे जो
 लेकिन फिर भी अडे रहे जो
औरों को करने को पार
मोड़ गये नदिया की धार
बाधाओं को करें सदा जो
अपने साहस से विपरीत
कलम गा उनके गीत।