भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

स्त्री मन / रंजना जायसवाल

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:41, 6 सितम्बर 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना जायसवाल (लखनऊ) |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चूल्हे की धधकती
हुई आंच में रखा
एक पतीला
मानो मन हो स्त्री का
जिसे कसकर ढक दिया हो
समाज की रीति-रिवाजों से
मन की इच्छाएँ, सपनें और अरमान
खदबदाते है
निकल जाना चाहते हैं
तोड़ कर बंदिशों की गिरहों को
पर सधे हुए हाथ
उतनी ही तेजी से ढक देते हैं
उस पतीले को
मानो चेताना चाहते हैं उसे
घुटती, कसमसाती,तड़पती
स्त्री का मन छलक आता है
पतीले की कोर से
और बिखर जाती है
उसकी सोंधी ख़ुशबू
सारी फ़िज़ां में
सधे हुए हाथ
फिर से लकडियाँ
ठूस देते हैं चूल्हे में
और छोड़ देते हैं उसको
उसकी तपिश में तपने के लिए
और उसके अरमानों की राख
वही दम तोड़ देती।