Last modified on 19 सितम्बर 2024, at 01:14

चंदन का पेड़ / प्राणेश कुमार

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:14, 19 सितम्बर 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्राणेश कुमार |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

इसकी जड़ें ज़मीन में जाती हैं
ढूँढती हैं दूसरी वनस्पतियों की जड़ें
दूसरो की जड़ो पर जमाती हैं अपनी शिराएँ
लेती हैं अन्न जल दूसरे के हिस्से का
इस तरह बढ़ता है पराश्रयी !
 
पराश्रयी फैला लेता है अपनी शाखाएँ
अपनी भुजाओं में शक्ति भर झूमता है
सूख जाता है वह पेड़
जिससे इसने
अन्न जल लिया था !
उसकी मृत्यु पर मनाता है जश्न पराश्रयी
हवाओं से खेलता
मद से भरा।