Last modified on 21 नवम्बर 2024, at 18:02

कल रात सपने में / सुशांत सुप्रिय

Adya Singh (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:02, 21 नवम्बर 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुशांत सुप्रिय |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कल रात सपने में
गांधारी ने इंकार कर दिया
आँखों पर पट्टी बाँधने से

एकलव्य ने नहीं काटा
अपना अँगूठा द्रोण के लिए

सीता ने मना कर दिया
अग्नि-परीक्षा देने से

द्रौपदी ने नहीं लगने दिया
स्वयं को जुए में दाँव पर

पुरु ने नहीं दी
ययाति को अपनी युवावस्था

कल रात
इतिहास और मिथिहास की
कई ग़लतियाँ सुधरीं
मेरे सपने में