भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इस दौर का दशानन / अशोक अंजुम

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:43, 9 मार्च 2025 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशोक अंजुम |अनुवादक= |संग्रह=अशोक...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रब जाने कब मरेगा इस दौर का दशानन!
क्या-क्या जुलम करेगा इस दौर का दशानन!

नेताओं से हैं रिश्ते, ऊपर तलक पहुँच है,
फिर किसलिए डरेगा, इस दौर का दशानन!

ताबूत निगल जाए, पी जाए टनों दारू
चारा सभी चरेगा, इस दौर का दशानन!

कुछ भी न कर सकेगी, लक्ष्मण की कोई रेखा,
हर ओर पग धरेगा, इस दौर का दशानन!

बेतरह लड़ख़ड़ाते सिस्टम ने कहा ‘अंजुम’
सबकी खुशी हरेगा, इस दौर का दशानन!