भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

देह / संतोष श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:32, 30 मार्च 2025 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संतोष श्रीवास्तव |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

देह में संचित है
भावनाओं की कमजोरी
विषयों का लोभ
कामनाओं की चाहत
अपार महत्त्वाकांक्षाएँ
देह नहीं समझ पाती
कष्टों से जूझते रहने
और पार पाने की जुगलबंदी
अबूझ पहेली
बन जाती है देह
अपने हिस्से का आसमान
और धरती जीकर
शून्य में समा जाती है देह