भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
दायित्व-बोध / कुमार सौरभ
Kavita Kosh से
Kumar saurabh (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:52, 4 अप्रैल 2025 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार सौरभ |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> अव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
अवतारी पुरुषों की सत्ता
कलयुग का यह रामराज्य है
आठों याम इन्हीं का कीर्त्तन
दसों दिशा फैला महात्म्य है!
इनके आंगन में पलते जो
आँख मूंद पीछे चलते जो
हाथ जोड़ कर साथ खड़े जो
आत्मसमर्पण किये पड़े जो
पूर्णकाम हो चैन से सोवैं
कौन कबीरा को समझाए
सारी रात जगै अरु रोवै!
हम कुंभन की पाए पनहियां
घोर काल के घनानंद हैं
सत्ता से हम मुँह फेरते
सीकरी सों हमें कहा काम है।