Last modified on 22 मई 2025, at 22:15

कछुआ / बालस्वरूप राही

Arti Singh (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:15, 22 मई 2025 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हम बच्चे डरते कछुए से,
पर हम से डरता कछुआ।
छूए अगर कोई तो झटपट
मुंह अंदर करता कछुआ।

ढीलमढील अंग हैं सारे,
पत्थर-सी हैं पीठ मगर!
इतना सुस्त, चले दो मोटर
दिन-भर चलता रहे अगर!