Last modified on 27 जुलाई 2025, at 01:17

चुनाव / अशोक अंजुम

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:17, 27 जुलाई 2025 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशोक अंजुम |अनुवादक= |संग्रह=अशोक...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अशोक ‘अंजुम’
बरसात के मौसम में
कहीं भी निकल सकते हैं,
कहीं भी हो सकते हैं,
कहीं भी पहुँच सकते हैं,
साँप !
जूते के अंदर,
रसोई के डिब्बों के पीछे,
गैस सिलेंडर के नीचे,
सब्जी की टोकरी में,
गेहूँ की बोरी में,
अलमारी के तलवे में,
स्कूटर की डिक्की में,
सोफे के पैरों में,
इन दिनों ये
रहते नहीं हद में
रास्ता मिलते ही
घुस जाते हैं विधानसभा और संसद में!