Last modified on 4 अगस्त 2025, at 02:58

नैनन में हरि / शिशुपाल सिंह 'निर्धन'

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:58, 4 अगस्त 2025 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिशुपाल सिंह 'निर्धन' |अनुवादक= |सं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हँसे हेरत, टेरत काहे उन्हें,
किस गन्ध पे छन्द लुटावत हो ?
अँखियाँ न रिझावत हैं छवि जो,
अँखियान में क्यों न बसावत हो ?

मन काहे मरोरत हो हरि सों,
हिय कौन से रंग रंगावत हो ?
जब नैनन में हरि नाचत हैं,
तब काहे को नैन नचावत हो?