Last modified on 18 अगस्त 2025, at 22:45

धड़कनों का हिसाब रखते हैं / चन्द्र त्रिखा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:45, 18 अगस्त 2025 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चन्द्र त्रिखा |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

धड़कनों का हिसाब रखते हैं
ज़ेहन में माहताब रखते हैं

अब कोई भी सवाल पूछो यक्ष
अब तो सबका जवाब रखते हैं

आंधियाँ इसको क्या बुझाएँगी
हाथ में आफताब रखते हैं

एक मुट्ठी तनी ही रहती है
दूसरी में गुलाब रखते हैं