Last modified on 18 अगस्त 2025, at 22:46

दस दिन नौबत ख़ूब बजाई / चन्द्र त्रिखा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:46, 18 अगस्त 2025 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चन्द्र त्रिखा |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दस दिन नौबत ख़ूब बजाई जाने दे
पीछे से आवाज़ लगाई, जाने दे

सूरज की वेबसाइट में भी सपने हैं
अब तक नाहक नींद गंवाई, जाने दे

चुटकी नींद चुराई, पर्चा दर्ज हुआ
नाम इसी का लोक भलाई जाने दे

दे थोड़ा आकाश, धूप का इक टुकड़ा
मत कर मेरी जगत हंसाई, जाने दे

बिछड़े जोगी का मिलना अब नामुमकिन
पर जोगन को समझ न आई, जाने दे