Last modified on 15 सितम्बर 2025, at 16:57

बाघ को मार दो / कुमारेंद्र पारसनाथ सिंह

Kumar mukul (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:57, 15 सितम्बर 2025 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna | रचनाकार= कुमारेंद्र पारसनाथ सिंह }} <poem> बा...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बाघ को मार दो
बाघ आदमी खाता है।

नहीं ।

आदमी को मारो –
आदमी बाघ मारता है।

बाघ बहुत सुन्दर प्राणी है
इस दुनिया में ।

छोटे-मोटे जानवर
डरते हैं बाघ से,
और जंगल साफ़ रहता है।

१० अक्तूबर '८६