Last modified on 5 दिसम्बर 2008, at 11:36

मासूम / लकड़ी की काठी

24.5.132.187 (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 11:36, 5 दिसम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: लकडी की काठी काठी पे घोड़ा <br /> घोडे की दुम पे जो मारा हथौडा <br /> दौड़ा...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

लकडी की काठी काठी पे घोड़ा
घोडे की दुम पे जो मारा हथौडा
दौड़ा दौड़ा दौड़ा घोड़ा दुम उठा के दौड़ा

घोड़ा पहुँचा चौक में, चौक में था नाइ
घोड़ेजी की नाइ ने हजामत जो बनाई
चग-बग चग-बग चग-बग चग-बग
घोड़ा पहुँचा चौक में, चौक में था नाइ
घोड़ेजी की नाइ ने हजामत जो बनाई
दौड़ा दौड़ा दौड़ा घोड़ा दुम उठा के दौड़ा

घोड़ा था घमंडी पहुँचा सब्जी मण्डी
सब्जी मण्डी बरफ पड़ी थी बरफ में लग गई ठंडी
चग-बग चग-बग चग-बग चग-बग
घोड़ा था घमंडी पहुँचा सब्जी मण्डी
सब्जी मण्डी बरफ पड़ी थी बरफ में लग गई ठंडी
दौड़ा दौड़ा दौड़ा घोड़ा दुम उठा के दौड़ा

घोड़ा अपना तगडा है देखो कितनी चरबी है
चलता है महरौली में पर घोड़ा अपना अरबी है
चग-बग चग-बग चग-बग चग-बग
घोड़ा अपना तगडा है देखो कितनी चरबी है
चलता है महरौली में पर घोड़ा अपना अरबी है
बांह छुडा के दौड़ा घोड़ा दुम उठा के दौड़ा

लकडी की काठी काठी पे घोड़ा
घोडे की दुम पे जो मारा हथौडा
दौड़ा दौड़ा दौड़ा घोड़ा दुम उठा के दौड़ा