भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उपसंहार / विश्वनाथप्रसाद तिवारी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:01, 14 दिसम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विश्वनाथप्रसाद तिवारी |संग्रह= }} <Poem> कोई अफ़सोस ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कोई अफ़सोस नहीं होगा
जब उम्र के आख़िरी लम्हे में
पाउंगा एक चीखती हुई भाषा
और उसमें एक हाँफती हुई इच्छा
कोई अफ़सोस नहीं होगा
मुझे पहले ही ज्ञात है
कथा का यह उपसंहार।