Last modified on 2 जनवरी 2009, at 20:47

हिंसा / कुसुम जैन

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:47, 2 जनवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुसुम जैन |संग्रह= }} <Poem> हिंसा की भाषा बड़ी सख़्त ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हिंसा की भाषा
बड़ी सख़्त
बड़ी भारी
और
ऎंठी हुई होती है

मृत
शरीरों की तरह

फिर भी
कोई इसे
न दफ़नाता है
न जलाता है