Last modified on 10 जनवरी 2009, at 19:46

मैं और मेरी माँ / ममता जी० सागर

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:46, 10 जनवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ममता जी० सागर |संग्रह= }} <Poem> मैं एकदम अपनी माँ जै...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मैं
एकदम
अपनी माँ जैसी

छरहरा बदन
पतली उँगलियाँ
आँख के नीचे झाँई काले घेरे वाली वही

एक भारी दिल
फ़िक्र से भरा-भरा

दिमाग़ में इतने ख़याल
कि चैन से बैठने न दें कभी

और एक नेह भरी
मुस्कान सतह पर

मै
एकदम
अपनी माँ जैसी हूँ

उसके आँसू
मेरी आँख से बहते हैं

अनुवाद : राजेन्द्र शर्मा