Last modified on 13 जनवरी 2009, at 20:59

यह पथ-3 / सुधीर मोता

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:59, 13 जनवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुधीर मोता }} <poem> यह विचार की पगडंडी यह सोचों का लं...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

यह विचार की पगडंडी
यह सोचों का लंगड़ा रथ
यह घुमाव से लहरदार
नाहक ही होता लम्बा पथ

सहयात्री ये कब से साथ
हर बार मगर ले
रूप नया
कितनी बार करो स्वागत
कितनी बार नया जान
इस स्वांग भरे अनजाने का।