Last modified on 20 जनवरी 2009, at 11:59

यह विवशता / शमशेर बहादुर सिंह

Eklavya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:59, 20 जनवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शमशेर बहादुर सिंह |संग्रह=कुछ कविताएँ / शमशेर बह...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

यह विवशता
कभी बनती चाँद
कभी काला ताड़
कभी ख़ूनी सड़क
कभी बनती भीत, बांध
कभी बिजली की कड़क, जो
क्षण प्रतिक्षण चूमती-सी पहाड़।
यह विवशता
बना देती सरल जीवन को
ख़ून की आंधी
यह विवशता
मौन में भी है अथाह
भावनाओं के सलीब
स्वयं कांधा बन उठे-से हैं
कठिनतम।
हड्डियों के जोड़
खुल रहे हैं।
टूटते हैं बिजलियों के स्वप्न के आंसू;
आंख सी सूनी पड़ी है भूमि।

क्रांत अंतर में अपार
मौन।

(1945)