भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हरी रोशनाई / राजेश जोशी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:24, 24 जनवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेश जोशी |संग्रह=एक दिन बोलेंगे पेड़ / राजेश ज...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(नरेन्द्र जैन के लिए)

दोस्त के पेन में
हरी रोशनाई थी
जिससे वह
प्रेम-कविताएँ लिखता था।

दोस्त को
एक दूसरे दोस्त को
दिखाते हुए
मैंने कहा
पेड़

पेड़ हवाओं पर पत्ते लिख रहा है

पत्तों में
एक औरत
हरी ऊन का स्वेटर बुन रही थी।