भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
राजन! राम-लषन जो दीजै / तुलसीदास
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:57, 27 जनवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तुलसीदास }} <poem> '''राग नट''' राजन! राम-लषन जो दीजै | जस ...)
राग नट
राजन! राम-लषन जो दीजै |
जस रावरो, लाभ ढोटनिहूँ, मुनि सनाथ सब कीजै ||
डरपत हौ साँचे सनेह-बस सुत-प्रभाव बिनु जाने |
बूझिय बामदेव अरु कुलगुरु, तुम पुनि परम सयाने ||
रिपु रन दलि, मख राखि, कुसल अति अलप दिननि घर ऐहैं |
तुलसिदास रघुबंसतिलककी कबिकुल कीरति गैहैं ||