भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बर्फ / केशव

Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:45, 3 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केशव |संग्रह=धूप के जल में / केशव }} Category:कविता <poem> स...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सब अन्दाजे गलत निकले
कुछ इस तरह गिरी
बर्फ़
       इस बार
या शायद गिरती है
इसी तरह
       हरबार

सबसे बड़े पेड़ ने
अपने से छोटे पेड़ पर
उससे छोटे ने
अपने से छोटे पर
उस पेड़ ने
पौधे के कंधों पर
डाल दिया बर्फ़ का बोझ

पौधा उस बोझ को
कँधों पर रखे
मुस्कुरा रहा है

सबसे बड़ा पेड
यह देख-देख
बल खा रहा है।