Last modified on 4 फ़रवरी 2009, at 12:47

एक आँख से / तेज राम शर्मा

प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:47, 4 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तेज राम शर्मा |संग्रह=बंदनवार / तेज राम शर्मा}} [[Cate...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हिरण भर रहा है कुलाँचें
नाप लेनना चाहता है
धरती को एक छोर से दूसरे छोर तक
उसकी भंगिमाएँ
महाकाल से होड़ कर रही हैं
सपने बुन रही हैं
जंगल-जंगल
मनुष्य
उसे एक आँख से देख रहा है
बंदूक की नोक से।