Last modified on 21 फ़रवरी 2009, at 23:48

सोने की कलम / सुदर्शन वशिष्ठ

प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:48, 21 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुदर्शन वशिष्ठ |संग्रह=जो देख रहा हूँ / सुदर्शन ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

राजा ने भेजी
चाँदी की कलम
उसने कहा
करते रहो करम
राजा ने भेजी
सोने की कलम
उसने लिखा
तुम हो बलम
राजा ने भेजा
चाँदी का थाल
उसने लिखा
राजा का ऊँचा भाल
राजा ने भेजा
सोने का गिलास
उसने लिखा
विकास ही विकास।