भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चंद हाइकू / हेमन्त जोशी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:41, 25 फ़रवरी 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


वसंत

मस्ती अनन्त
खिले फूल चहुँ ओर
आया वसंत

बाज़ारवाद

मैने सोचा कायकू
बाज़ार है जब छाया
तो क्यों लिखूँ हाइकू

होली

वह यूँ बोली
क्यों डाला रंग मुझे
होली है होली

भोगवाद

बंगला है, गाड़ी है
भोग की जय-जय
घर में सब कुछ है


विचारहीनता

लंबी नींद औ' अच्छा भोजन
क्यों औ' क्या करें विचार
जब हर तरफ हो मनोरंजन