Last modified on 28 फ़रवरी 2009, at 09:12

ऐसा क्या लिखूँ / सौरभ

प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:12, 28 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सौरभ |संग्रह=कभी तो खुलेगा / सौरभ }} <Poem> ऐसा क्या ल...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ऐसा क्या लिखूँ इस दौर में
जो ला सके अमन
और दे सके चैन
जिसे पढ़कर रूह को पहुँचे सुकून
जिसे गुनगुना कर
गोरी पनघट से भरे पानी
जिसे सुन मुर्झाए फूल खिल सकें
रेगिस्तान हो हरा-भरा
और समुद्र में भटके नाविक
को मिले अपनी दिशा।