भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भीतर की बात / सौरभ

Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:28, 28 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सौरभ |संग्रह=कभी तो खुलेगा / सौरभ }} <Poem> बाहरी स्वत...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बाहरी स्वतन्त्रता तो मिल चुकी अब
आओ भीतर की कुछ बात करें
भाव-बोध का धर्म-बोध का
दीप जलाएँ
इन्सानियत को अब उकसाएँ
आओ कर्तव्यबोध से भर जाएँ
बुराई की फसल जलाएँ
बदनीयत न कोई होवे
नेकचलन की शपथ खाएँ
इस धरती पर स्वर्ग बनाएँ
खुद ही ज्ञान का दीप बन
औरों को रोशनी दिखाएँ
अन्धियारों को दूर भगाएँ
निष्काम भाव से कर्म कर अब
भगवान कृष्ण को रिझाएँ
द्रौपदी न रहे कोई अब
जिसकी हम लाज बचाएँ।