भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भगवान नटवर जी की जय / आरती

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:10, 5 मार्च 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKBhaktiKavya |रचनाकार= }} <poem> भगवान नटवर जी की जय-जय गिरिधारी प्रभु, जय-...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रचनाकार:                  

भगवान नटवर जी की जय-जय गिरिधारी प्रभु, जय-जय गिरिधारी।

दानव-दल बलिहारी, गो-द्विज हितकारी॥ जय ..


जय गोविन्द दयानिधि, गोवर्धन-धारी।

वंशीधर बनवारी, ब्रज-जन प्रियकारी॥ जय ..


गणिका-गीध- अजामिल-गजपति-भयहारी।

आरत-आरति-हारी, जय मंगल-कारी॥ जय ..


गोपालक, गीतेश्वर, द्रौपदी-दु:खहारी।

शबर-सुता-सुखकारी, गौतम-तिय तारी॥ जय ..


जन-प्रहलाद-प्रमोदक, नरहरि-तनुधारी।

जन-मन-रजनकारी, दिति-सुत-संहारी॥ जय ..


टिट्टिभ-सुत संरक्षक, रक्षक मंझारी।

पाण्डु-सुवन-शुभकारी, कौरव-मद-हारी॥ जय ..


मन्मथ-मन्मथ मोहन, मुरली-रव-कारी।

वृन्दाविपिन-बिहारी, यमुना-तट-चारी॥ जय ..


अघ-बक-बकी उधारक, तृणावर्त-तारी।

विधि-सुरपति मदहारी, कंस-मुक्तिकारी॥ जय ..


शेष, महेश, सरस्वती गुण गावत हारी।

कल कीरति विस्तारी भक्त-भीति-हारी॥ जय ..


नारायण शरणागत, अति अघ अघहारी।

पद-रज पावनकारी चाहत चितहारी॥ जय ..