भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जैसे बाज़ परिन्दों में / विज्ञान व्रत

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:25, 12 मार्च 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विज्ञान व्रत |संग्रह= }} <Poem> जैसे बाज़ परिन्दों मे...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जैसे बाज़ परिन्दों में
मेरा क़ातिल अपनों में

अब इंसानी रिश्ते हैं
सिर्फ़ कहानी-किस्सों में

पढ़ना-लिखना सीखा तो
अब हूँ बंद क़िताबों में

मौसम को महसूस करूँ
ख़बरों से अख़बारों में

मेरे पैर ज़मीं पर हैं
ख़ुद हूँ चांद-सितारों में!