Last modified on 13 मार्च 2009, at 00:37

उजाले से अँधेरे तक नहाने वाली / एल्युआर

हेमंत जोशी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:37, 13 मार्च 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पॉल एल्युआर }} <poem> उस दिन की दोपहर चंचल हो लहराती ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


उस दिन की दोपहर
चंचल हो लहराती है
समुद्र लहराता है चंचल हो
चंचल हो रेत भी लहराती है
हम प्रशंसा करते हैं
वस्तुओं के क्रम की
पत्थरों के
रोशनी के क्रम की
पल प्रति पल की
मगर वह छाया
मिटती जा रही थी
छटती जा रही थी
वह उदासी
यहाँ
अभिजात्य सी उतरती है
आकाश से शाम
बुझती हुई आग में
सब दुबकते जा रहे हैं
शाम
तू सो सकती है समुद्र में
पहले जैसे
वहाँ तनिक भी रोशनी नहीं है।

मूल फ़्रांसिसी से अनुवाद : हेमन्त जोशी