Last modified on 14 मार्च 2009, at 16:00

शुक्रिया रघुवीर सर! / सुन्दरचन्द ठाकुर

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:00, 14 मार्च 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुन्दरचन्द ठाकुर |संग्रह= }} <poem> शुक्रिया रास्तो ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

शुक्रिया रास्तो
दुर्गम चोटियों तक पहुँचाया तुमने
पैरो
ग़लत रास्तों से लौट आए तुम

कार की मेरी खिड़की के बाहर
हाथ पसारे उस बच्चे को क्या कहूँ
अगले ही क्षण
जो ख़ाली हाथ चला गया

उसे मैं दे दिया गया हूँ
जैसे दे दिए गए तुम

शुक्रिया रघुवीर सर!