भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

फ्निक्स राख से फिर पैदा हुआ था / आरागों

Kavita Kosh से
हेमंत जोशी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:31, 15 मार्च 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लुई आरागों }} <poem> जोर्जो दे शिरीको के लि...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


                         जोर्जो दे शिरीको के लिए

प्यार पर किसीने लिखा-
आग लग जाने पर बचाव के लिए भागना मना है
आकाश पर किसी ने लिखा-
आप भूल कर रहे हैं वह यहाँ से नहीं है
और रात पर किसी ने लिखा-
रात पर
किसीने कुछ भी नहीं लिखा था


ले देस्तीने द ला पोयज़ी(1925-1926) से

मूल फ़्रांसिसी से अनुवाद : हेमन्त जोशी