Last modified on 30 मार्च 2009, at 18:22

शहर के लोग / प्रभात त्रिपाठी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:22, 30 मार्च 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

इस शहर के लोगों को
एक ही कष्ट है यारो!
कि यह शहर
सिरे से भ्रष्ट है यारो!

लोग यह बात
इस तरह कहते हैं
जैसे यहाँ नहीं,
कही और रहते हैं।