भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
एक दिन / राग तेलंग
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:06, 3 अप्रैल 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राग तेलंग }} <Poem> सही है कविता युद्धों से चलने वाल...)
सही है
कविता
युद्धों से चलने वाली दुनिया को
नहीं बदल सकती
न ही ले सकती है
हथियारों की जगह
लेकिन
हथियारों पर टिका हुआ भरोसा
हिल सकता है कविता की वजह से
इस तरह
युद्ध के बगैर
दुनिया को बदल सकती है कविता ।