Last modified on 14 अप्रैल 2009, at 18:59

अलि रचो छंद / सोहनलाल द्विवेदी

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:59, 14 अप्रैल 2009 का अवतरण



अलि रचो छंद

आज कण कण कनक कुंदन,

आज तृण तृण हरित चंदन,

आज क्षण क्षण चरण वंदन

विनय अनुनय लालसा है।

आज वासन्ती उषा है।



अलि रचो छंद

आज आई मधुर बेला,

अब करो मत निठुर खेला,

मिलन का हो मधुर मेला

आज अथरों में तृषा है।

आज वासंती उषा है।



अलि रचो छंद

मधु के मधु ऋतु के सौरभ के,

उल्लास भरे अवनी नभ के,

जडजीवन का हिम पिघल चले

हो स्वर्ण भरा प्रतिचरण मंद

अलि रचो छंद।