भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पहाड़ / प्रमोद जोशी

Kavita Kosh से
हेमंत जोशी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:13, 2 मई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= प्रमोद जोशी }} <poem> अब हमको चल देना चाहिए पहाड़ पर ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


अब हमको
चल देना चाहिए
पहाड़ पर
शहर से दूर
प्रकृति की गोद में
यही सब दोस्तों की
राय थी
लेकिन
क्या वह भी
नहीं बन जाएँगे-शहर
पूछा मैंने।