भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उन से नैन मिलाकर देखो / मुनीर नियाज़ी

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:29, 7 मई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुनीर नियाज़ी }} Category:ग़ज़ल <poem>उन से नैन मिलाकर द...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उन से नैन मिलाकर देखो|
ये धोखा भी खा कर देखो|

दूरी में क्या भेद छिपा है,
इसकी खोज लगाकर देखो|

[भेद=राज़]

किसी अकेली शाम की चुप में,
गीत पुराने गाकर देखो|

आज की रात बहुत काली है,
सोच के दीप जला कर देखो|

जाग-जाग कर उम्र कटी है,
नींद के द्वार हिलाकर देखो|

[द्वार=दरवाज़ा]